logo

बेगूसराय :गंगा के जल स्तर में हो रहे वृद्धि से जन जीवन में डर माहौल और सरकार आपदा से लड़ने में विफल

मटिहानी बेगूसराय: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मटिहानी प्रखंड के 11 पंचायत में से दो पंचायत मटिहानी एक एवं मटिहानी दो पंचायत जहां आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। वही रामदीरी पंचायत एक, पंचायत दो ,पंचायत तीन, पंचायत चार , सिहमा, खोरमपुर, बलहपुर एक, बलहपुर दो एवं गोरगामा पंचायत संपूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हो गया है इन सभी पंचायतों में हजारों घर में गंगा नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। रामदीरी पंचायत 2 के मुखिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि उनके पंचायत का वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 एवं 10 वार्ड संपूर्ण रूप से टापू में तब्दील हो गया है। जहां यातायात के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। वहीं गोरगामा पंचायत के खड़गपुर ,मथारा एवं कासिमपुर गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। यातायात का कोई साधन नहीं बच गया है। सिर्फ एक मात्र साधन नाव ही है। जिससे लोग किसी तरह से यातायात कर रहे हैं। ठीक यही स्थिति बलहपुर पंचायत एक के महेंद्रपुर, बलहपुर पंचायत 2 के वार्ड संख्या अच्छा वार्ड संख्या चार, पांच एवं छः वार्ड का घर पानी से घिरा हुआ है। खोरमपुर पंचायत के चाक, छितरौर,चकौर पानी से घिरा हुआ है। आम लोग तो किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रहे हैं ।परंतु पशु एवं पशुपालकों की स्थिति दयनीय हो गई है। पशुपालक पशुओं के साथ पलायन कर रहे हैं। गुप्ता लक्ष्मीनियां बांध सहित सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं। इस बाबत अंचलाधिकारी पृथा अखौरी ने बताया कि बाढ पर हम लोग नजर बनाए हुए हैं ।अभी 34 से अधिक नाव बाढ़ क्षेत्र के पंचायतों में संचालित है। आवश्यकता अनुसार और नाव दी जाएगी। बताते चलें कि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक सिर्फ नाव की ही व्यवस्था की गई है। कहीं सामुदायिक किचन नहीं खोला गया है। और ना ही पशुओं के लिए किसी तरह की व्यवस्था की गई है।
रिपोर्ट 👉बिक्रम कुमार सिंह
. न्यूज़ पोस्ट बिहार

14
777 views