logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अगले 72 घंटों में दिल्ली में बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 65 लाख क्यूसेक पानी, यमुना का जल स्तर पार कर गया खतरे की सीमा

यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है, और हथिनीकुंड बैराज से 65 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगले 72 घंटे शहर के लिए बेहद अहम हैं। क्या दिल्ली खुद को इस मुसीबत से बचा पाएगी?

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में हथिनी कुंड बैराज का पानी छोड़ने से अगले 72 घंटों में राज्य के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा हो सकता है.

हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा
लगातार बारिश होने के वजह से यमुना नदी का पानी हथिनी कुंड बैराज पर सबसे ज्यादा बढ़ गया था. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बैराज से दिल्ली की तरफ 65 लाख 206 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की रफ्तार से बह रहा है. सुबह 6 बजे जलस्तर 73,749 क्यूसेक था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनानगर के जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.

103
5552 views

Comment