logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूरनपुर में हिन्दू महासभा की सक्रियता बढ़ी, नवनियुक्त टीम को मिली जिम्मेदारी

धर्मांतरण, गौ रक्षा और संगठन मजबूती को लेकर हिन्दू महासभा ने लिया एकजुटता का संकल्प
-----------------------------
पूरनपुर। रविवार को पूरनपुर कस्बे में अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गौ सेवा, धर्मांतरण की समस्या और हिन्दू समाज की एकता जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य न केवल इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाना था, बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए नगर के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी इसमें की गई।
बैठक में रवि जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, शेखर पांडेय को जिला मंत्री, प्रदीप शुक्ला, धनंजय मिश्रा नगर संरक्षक, अवलोक मिश्रा को नगर अध्यक्ष, ब्रजेश शुक्ला नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम सिंह नगर उपाध्यक्ष, बनाए गए। वहीं युवा टीम में विकास गुप्ता नगर अध्यक्ष, अर्जुन वर्मा नगर महामंत्री, सर्वेश जायसवाल, अंकित देवल, गोलू गुप्ता, सचित शुक्ला नगर उपाध्यक्ष, मानव गुप्ता, शनि सरोज, सुमित कश्यप, करन गुप्ता नगर मंत्री, दीपक शर्मा नगर महासचिव, हर्षित मिश्रा, आकाश कश्यप, आदित्य वर्मा, वासू श्रीवास्तव नगर सचिव, संजय श्रीवास्तव नगर मीडिया प्रभारी, पं. अचिन वाजपेई नगर कोषाध्यक्ष बनाए गए।
इसके साथ ही मोहब्बतपुर ब्लॉक में सतीश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, आकाश सिंह, चरन सिंह, राज सिंह, राजीव सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, राहुल सिंह ब्लॉक महामंत्री, नीरज सिंह, राहुल सिंह, सचिन सिंह, रोहित सिंह, राहुल वर्मा ब्लॉक महासचिव, अरुण वर्मा, संतोष वर्मा, सुधीर शर्मा, अजय वर्मा, श्याम सिंह ब्लॉक मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं नवदिया धनेश ब्लॉक में गौरव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, पवन सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, आकाश सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह ब्लॉक महामंत्री, दीपक सिंह, अंकित सिंह, अरविंद सिंह, दीपक सिंह, ब्लॉक मंत्री, गगनदीप सिंह ब्लॉक महासचिव बनाए गए। इन सभी के अतिरिक्त बल्लू बलराम, रोहित मिश्रा, रोहित कश्यप, मोनू मिश्रा, भरत यादव, मुकेश सिंह, लल्ला यादव, छोटे लल्ला, रोहित श्रीवास्तव, रजनीश भारती, अनमोल मिश्रा, शिक्कू कश्यप, मोहित वर्मा, ममतेश मिश्रा, हरमन सिंह, अभिषेक आजाद, प्रमोद यादव, छोटू गुप्ता को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने गौ सेवा को सनातन धर्म की आत्मा बताते हुए कहा कि “गौ माता की रक्षा हम सभी का पहला दायित्व है, इसके लिए समाज को संगठित होकर खड़ा होना होगा।” उन्होंने धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि “हमें जन-जागरण के माध्यम से इस गंभीर चुनौती का सामना करना होगा।” जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने संगठन को विस्तार देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “यदि हम गांव-गांव, घर-घर तक अपनी बात पहुंचाएं और हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका दें, तो संगठन एक जन आंदोलन का रूप ले सकता है।” इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने युवाओं को समाज सेवा में भाग लेने की प्रेरणा दी और कहा कि “युवाशक्ति जागेगी तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।”
बैठक में जिले से जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल नंदू, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कश्यप, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री, युवा जिला उपाध्यक्ष राहुल देव शर्मा, अर्जुन ठाकुर, जिला मंत्री अंकुर भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, पीलीभीत नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, बीसलपुर नगर महामंत्री अवनीश रतन, नगर मंत्री लखन सिंह, कमल कश्यप प्रधान पंडरी आदि पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

155
6093 views

Comment