logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोधगया में फ्रेंडशिप डे पर पर्यावरण की दोस्ती के तहत किया गया पौधारोपण

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर पर्यावरण की दोस्ती अभियान के तहत रविवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई।बोधगया के पथरा गांव स्थित तारा हेल्पिंग एजुकेशन सोसायटी विद्यालय के बाहरी परिसर में अभियान के पहला दिन 50 फलदार एवं छायादार पौधा लगाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण को जरूरी बताते हुए कहा कि वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम समय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। जिस प्रकार दोस्ती जीवन में अहम होती है। उसी तरह पर्यावरण से भी दोस्ती जरूरी है। अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाकर पृथ्वी को बचाना है। इस अभियान के तहत कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ों के संरक्षण की भी शपथ ली। सोसायटी की उपाध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि सभी लोग कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार, समाजसेवी सुमित वर्मा, शिबू यादव, फूलचंद पासवान, दीनानाथ यादव, संतोष पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

72
4997 views

Comment