logo

अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश को मिला नया नेतृत्व — कुक्षी के कांतिलाल जी गेहलोत बने, प्रदेश अध्यक्ष

🌟 अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश को मिला नया नेतृत्व — कुक्षी के कांतिलाल जी गेहलोत बने, प्रदेश अध्यक्ष 🌟
ग्राम झापड़ी वासियों की अतिथि सेवा और व्यवस्था ने जीता सभी समाजजनों का दिल

झापड़ी/मनावर (मध्यप्रदेश)।
मनावर तहसील के ग्राम झापड़ी में स्थित सिर्वी समाज मांगलिक भवन में शनिवार, 2 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन एवं मनोनयन की प्रक्रिया को पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न किया गया।

प्रान्तीय पर्यवेक्षक मोहन जी भायल (अजन्दा) एवं वर्दीचंद जी चोयल (अमोदिया), भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहरलाल जी मुकाती, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश जी मुकाती VIP, निवृत्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान जी लछेटा, केन्द्रीय समिति के सदस्यगण, समाज के विभिन्न ट्रस्टों के अध्यक्षगण, नव मनोनीत जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्षों के सानिध्य में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु चार मजबूत दावेदारों —

1. कांतिलाल जी गेहलोत (कुक्षी)

2. पृथ्वीसिंह जी सोलंकी (कोदलाखेड़ी)

3. लक्ष्मण जी काग (सिरलाय)

4. डॉ. मुन्नालाल जी भायल (छड़ावद)
— ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

सभी के विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक सहमति के आधार पर कुक्षी के कर्मठ समाजसेवी कांतिलाल जी गेहलोत को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

झापड़ी ग्रामवासियों ने निभाई शानदार मेजबानी:
ग्राम झापड़ी के सकल पंच जगदीश जी काग (बा), मोहन जी मुलेवा, प्रकाश जी हम्मड़, गोविंद जी काग, डॉ. राजू जी काग के साथ युवा सेवा टीम — भरत पंवार, महेश पंवार, रतन काग व बाबूलाल मुलेवा — ने स्वागत, चाय-पानी, नाश्ता एवं सुस्वादु भोजन की उत्तम व्यवस्था कर अतिथियों को आत्मीयता का अनुभव कराया। प्रदेशभर से पधारे समाज प्रतिनिधियों ने इस सेवा को हृदय से सराहा।

स्वागत-सत्कार एवं नियुक्ति पत्रों का वितरण:
नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल जी गेहलोत एवं निवृत्तमान अध्यक्ष सीए भगवान जी लछेटा का साफा व पुष्पहार पहनाकर सकल पंचो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही प्रदेश के 10 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को मंचासीन अतिथियों द्वारा नियुक्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का उद्बोधन:
कांतिलाल जी गेहलोत ने कहा —
"आप सबके सहयोग और विश्वास से मुझे जो यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, उसे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ निभाऊँगा। समाज की सेवा में तीनों पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों को साथ में लेकर समाज विकास में और युवाओं के उत्थान को प्राथमिकता दूँगा।"

चाक-चौबंद निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी निभाई — सहायक पर्यवेक्षक विक्रम चोयल ने:
धार-निमाड़ जिलाध्यक्ष एवं सहायक पर्यवेक्षक विक्रम जी चोयल ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निपुणता से संभाला और युवाओं के सहयोग से उसे व्यवस्थित व निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाया।

कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन:
कार्यक्रम का कुशल संचालन LIC के विकास अधिकारी मोहन जी बरफा (कोणदा) ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल जी पंवार एवं झापड़ी सकल पंच समिति द्वारा किया गया।

मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका:
पूरे आयोजन की मीडिया कवरेज तहसील मीडिया प्रभारी सोहन जी काग, जिला प्रतिनिधि विजय जी राठौर एवं प्रदेश प्रतिनिधि मुकेश गेहलोत जी द्वारा की गई। जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हीरालाल जी हम्मड़ ने साझा की।

यह आयोजन सिर्वी समाज की एकता, जागरूकता व सेवा भाव का प्रत्यक्ष उदाहरण बन गया। छोटे से ग्राम झापड़ी ने जो समर्पण, व्यवस्था और आत्मीयता दिखाई, वह पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

145
6979 views