logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रूड़की,, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आठ लड़कियो और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

रुड़की के एक होटल में छापेमारी करते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आठ लड़कियो और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये युवकों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया गया है कि लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा था। आपको बता दें कि रुड़की में एक बार फिर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मलकपुर चुंगी के समीप स्थित होटल श्रीनिवास में देर शाम छापा मारा। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम द्वारा होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई। बताया गया है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था जहां युवकों को लड़कियां और कमरा उपलब्ध करवाया जाता था। इतना ही नहीं बताया यह भी गया है कि ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। फिलहाल होटल से आठ युवतियों और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों में होटल का प्रबंधक भी शामिल है जिससे पूछताछ जारी है। वहीं फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और नामों का खुलासा कारवाई पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हिरासत में लिए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

158
7314 views

Comment