logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लुधियाना..मेयर के खिलाफ बीजेपी पार्षदों का फूटा गुस्सा..



**"पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम जोन-डी में भाजपा के 18 पार्षदों ने मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों का कहना है कि हमारे वार्डों में किसी तरह का कोई विकास का काम नहीं हो रहा। कई गलियों में गंदगी इतनी अधिक है कि मच्छर मंडरा रहे हैं लेकिन निगम के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। वार्डों में काम करने से पहले यह पूछा जाता है कि आप किस पार्टी से संबंधित हो। निगम अधिकारी सीधे तौर पर धक्केशाही पर उतर आए हैं। आज सभी पार्षद मेयर इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने आए लेकिन उन्होंने बहसबाजी करके उन्हें अपने दफ्तर से बाहर निकलवा दिया। जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 70 से पार्षद सुमन वर्मा ने कहा कि आज हम 18 पार्षद मेयर के समक्ष अपनी समस्याएं रखने आए थे। लेकिन मेयर इंद्रजीत कौर ने हमारे से मुलाकात की लेकिन कभी हमें दफ्तर के अंदर बुलाया जाता तो कभी बाहर भेजा जाता। आज मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर सच्चाई सुनने को तैयार नहीं है। यदि इसी तरह से धक्केशाही ही करनी है तो निगम के चुनाव करवाने की जरूरत ही क्या था।"**

मेयर में है ईगो प्रॉब्लम

पार्षद गौरवजीत गोरा ने कहा मेयर इंद्रजीत की ईगो प्रॉब्लम के कारण ही पिछली बार भी हमारी समस्याएं नहीं सुनी गई। इस बार फिर से मेयर की ईगो प्रॉब्लम के कारण ही आज भाजपा के पार्षदों को उनके दफ्तर से बाहर निकाला गया है।

पार्षद गौरवजीत गोरा जानकारी देते हुए।

मेयर इंद्रजीत कौर पहली बार मेयर बनी है जिस कारण उन्हें सत्ता का नशा हो रखा है। बरसात शुरू हो चुकी है लेकिन सीवरेज सिस्टम बिगड़ चुका है। आज भाजपा के पार्षदों के साथ गलत व्यवहार किया गया है। पुलिस कर्मचारियों को भी धमकाया गया

76
91 views

Comment