logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर में गंगा का बढ़ा जलस्तरः कोन क्षेत्र के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में घुसा पानी, दर्जनों परिवार और फसलें प्रभावित

मिर्जापुर के कोन विकासखंड में गंगा नदी में तीसरी बार आई बाढ़ ने स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। हरसिंहपुर और मल्लेपुर गांव की बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से प्रभावित लोग अपने सामान को सुरक्षित करने में जुटे हैं। हरसिंहपुर गांव के राजन यादव, भग्गू सरोज,लक्कड़, दसमी, पती, पकौड़ी, सुभाष, छोटेलाल, राकेश और मनोज के घरों के आसपास पानी फैल गया है।

मल्लेपुर गांव में प्यारेलाल, राजनाथ, राजदेव, मुलायम, छबीले, कृपा, राजेश यादव, योगेश यादव, कमलेश यादव, राजकुमार, बाबा जी, शिव कुमार, कपूर, वकील और गुड्डू के घरों के पास भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

बाढ़ ने क्षेत्र के मझरा, मवैया, कोल्हुआ, बल्लीपरवा, गहिया, चेकसारी, मिश्रधाप, मठिया और मुजेहरा कला गांवों की फसलों और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

हरसिंहपुर और मल्लेपुर के किसानों अमरनाथ यादव, कड़ेदिन, राजित राम यादव, कैलाश यादव, राजदेव सिंह, शिव कुमार सिंह, छबीले सिंह, त्रिपुरारी सिंह, राधेश्याम सिंह, करकर पटेल, अशोक सिंह, हौसला सिंह, बब्बन पटेल, जगमाल सिंह और गुलाब सरोज की कोहड़ा, बैगन और मक्का की फसलें नष्ट हो गई हैं।

लगभग सैकड़ों बीघा में लगी फसलें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। इससे किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसानस्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गंगा के पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा तो शनिवार सुबह तक और भी अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। अधिकारियों से राहत कार्यों की मांग की जा रही है।

110
5277 views

Comment