logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AIMA MIDIA जन जन की अवाज Mohammad Aslam मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य पूरा हो: डॉ ताराचंद छूट प्राप्त व्यक्तियों से भाड़ा नहीं ले सकते हैं बस मालिक


मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश
*लोहरगा।*

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसमें छात्र-छात्राओं, दिव्यांग, एचआईवी एड्स से पीड़ित, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों, राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिला, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखण्ड आंदोलनकारी आदि को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत जो बसें जिला में चल रही हैं उनमें नियमित रूप से यह जांच किया जाय कि छूट में शामिल यात्रियों के वर्ग में किसी से भाड़ा तो नहीं लिया जा रहा है। बस मालिकों को बस का फेरा बढ़ाने के लिए प्रेरित करें ताकि उस सुदूरवर्ती क्षेत्र के निवासियों को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में विभिन्न रूट के लिए प्राप्त इच्छुक आवेदकों के प्रस्ताव भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिये गये।

_बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिवहन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।_

75
905 views

Comment