logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन, कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास..

अभिषेक राज
पलिया कलां खीरी
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट

🔸 19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन, कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास

भारतीय शतरंज को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

🔹 खास बात यह रही कि फाइनल मुकाबला दो भारतीयों के बीच हुआ, जिससे यह मुकाबला भारतीय शतरंज के लिए और भी खास बन गया

🔹 दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, लेकिन रैपिड टाईब्रेकर में दिव्या ने 1.5-0.5 से जीत दर्ज की

🔹 इसके साथ ही दिव्या देशमुख शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

यह जीत भारतीय शतरंज के इतिहास में एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल बन गई है।⤵️

126
4199 views

Comment