logo

*बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान का वार्षिक उत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित*

AIMA न्यूज एजेंसी फरेंदा/महाराजगंज
बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान द्वारा वार्षिक उत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5100 दीप को जलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल और सिंटू सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के बाद आरती से हुई, जिसके बाद नगर की सभी महिलाएं और जनता ने मिलकर दीप प्रवज्जन का कार्य किया। इसके बाद आरती का कार्यक्रम प्रायोजित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, प्रवक्तागण और कर्मचारीगण, नगर पंचायत के कर्मचारीगण और दुर्गा मंदिर अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि ने भाग लिया और आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। प्रवक्ता अभिमन्यु शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश जायसवाल, अश्वनी सिंह, शशांक पाल, राजेश सिंह आदि ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

14
293 views