
बुलंदशहर के धान घोटाले में 10 साल बाद आरोपी सुरेश शर्मा गिरफ्तार, EOW ने करनाल से पकड़कर कोर्ट में किया पेश
बुलंदशहर में धान घोटाले के आरोपी सुरेश शर्मा को ईओडब्ल्यू ने करनाल से गिरफ्तार किया। नई दिल्ली की मेसर्स बुश-फूड कंपनी किसानों से धान खरीदकर निर्यात करती थी। सुरेश शर्मा पर फर्जी दस्तावेजों से 2.94 करोड़ रुपये का धान खरीदने का आरोप है। वह कंपनी का निदेशक न होते हुए भी धान की खरीदारी में शामिल था।मेरठ। बुलंदशहर में धान घोटाले के आरोपित सुरेश शर्मा को ईओडब्ल्यू की टीम ने करनाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।नई दिल्ली के डीएलएफ साउथ कोर्ट साकेत स्थित मेसर्स बुश-फूड ओवरसीज प्रा. लि. कंपनी किसानों से धान खरीदकर विदेश में निर्यात करती थी। मेसर्स सौरभ एंड कंपनी नई मंडी बुलंदशहर के मालिक लोकेंद्र सिंह की तरफ से 2015 में मुकदमा दर्ज कराया था। बुलंदशहर से विवेचना ईओडल्ब्यू ट्रांसफर कर दी गई थी।आरोप था कि सौरभ एंड कंपनी से फर्जी दस्तावेज के आधार पर सौदा कर 2,94,15,454 रुपये का 45 ट्रक धान खरीदने का दावा किया गया, जबकि धान खरीद बालाजी ट्रेडिंग कंपनी अनाज मंडी छतारी बुलंदशहर से 2,16,02,612 रुपये में की गई।सुरेश शर्मा पुत्र मनफूल शर्मा निवासी ग्राम अलीपुर खालसा थाना-घरोंडा जिला करनाल, हरियाणा ने मेसर्स बुश-फूड ओवरसीज प्रा. लि. कंपनी का निदेशक न होते हुए फर्जी अभिलेख तैयार कर धान की खरीदारी कर ली। सुरेश शर्मा के खिलाफ 2015 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर को दी गई थी। तभी से फरार चल रहे आरोपित सुरेश शर्मा को ईओडब्ल्यू की टीम ने करनाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुलंदशहर के धान घोटाले में 10 साल बाद आरोपित सुरेश शर्मा गिरफ्तार।- सांकेतिक तस्वीर