logo

लखनऊ में विश्व मानव कल्याण संघ के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न मुख्य अतिथि जगत गुरु करपात्री जी महाराज हुए संगठन में शामिल संरक्षक पद किया ग्रहण






लखनऊ के हजरत गंज स्थित उद्यान भवन के विशाल हॉल में विश्व मानव कल्याण संघ ने पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम में कई जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जगत गुरु करपात्री जी महाराज ने दीप प्रज्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिवराम मिश्रा ने मुख्य अतिथि जगत गुरु करपात्री जी महाराज का माला और पटका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेशीय पदाधिकारियों ने भी महाराज जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का फ़ूल मालाएं और पटका पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम में दूर दराज से आए पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम मिश्रा ने माला और पटका पहना कर सम्मान पत्र प्रदान किया। सम्मान समारोह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की नीति और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी इस अवसर पर उन्होंने कहा मानव सेवा से बढ़ा कोई धर्म नहीं है।मानवता महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में शांति, सद्भाव और खुशी का निर्माण करती है। मानवता का अभ्यास हमें ज़रूरतमंदों की मदद करने, अन्याय के खिलाफ़ खड़े होने और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा मैने अपना जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। हम हर गरीब बेसहारा के लिए मुश्किलों में सहारा बनेंगे और हमारे घर के दरवाजे उनके लिए हर समय खुले रहेंगे।अगर किसी गरीब बेसहारा और असहाय पर जुल्म होगा तो उसे न्याय दिलाने के लिए आगे बढ़कर मदत करेंगे। सम्मान समारोह कार्यक्रम के इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम मिश्रा ने अयोध्या से आए मुख्य अतिथि जगत गुरु करपात्री जी महाराज को संगठन में शामिल होने का प्रस्ताव रखा जिस पर महाराज जी ने संगठन में संरक्षक के पद को सहस स्वीकार कर लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर पदाधिकारियों को अपना भरपूर सहयोग देने का बचन दिया उन्होंने कहा मानव सेवा के लिए हम हर सम्भव सहयोग के लिए संगठन के लिए खड़े रहेंगे और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम मिश्रा जी ने पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की बैठक में संगठन की नीतियों और विस्तार को लेकर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जलपान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ,राष्ट्रीय सचिव महिला सोनी त्रिपाठी,
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा उमा त्यागी , रीना गुप्ता प्रयागराज जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,,राष्ट्रीय मुख्य सचिव संजय कुमार,डॉक्टर उमाकांत मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
राष्ट्रीय महासचिव सोनू सैनी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, गोपाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,आदि लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मुख्य सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

11
1474 views