logo

सड़क दुर्घटना से घायल पशुओं की सेवा हेतु लगाया गया रेडियम रिफ्लेक्टर – “पशु सेवा अस्माकं धर्म” थीम पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सिंग्रामपुर /// पशु पालन विभाग के निर्देशन में आज "पशु सेवा अस्माकं धर्म" थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हमारे संचालक डॉ. संजय पांडे के मार्गदर्शन में ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। इसमें डॉ. पंकज चौबे, गौसेवक मनोज श्रीवास्तव, विजय लोधी सहित अन्य पशु प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य था सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे आवारा पशुओं की सहायता करना और ऐसे संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में जानवरों को रेडियम पट्टियाँ लगाना, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई दे सकें और हादसों से बचा जा सके।
इस जनसेवा कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोलू साहू, अजय राय, मुलामचंद जैन, धर्मेंद्र, सहायक सचिव महेंद्र और सहारा संस्था के सदस्य शामिल रहे। साथ ही, ग्राम के सरपंच सहित अन्य स्थानीय जनों की उपस्थिति और सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस नेक कार्य के लिए पूरी टीम ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

60
1451 views