logo

शोकसभा आयोजित कर राजद नेता लक्ष्मण पासवान को दिया गया श्रद्दांजलि सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे लक्ष्मण पासवान- डॉ अमरेंद्र यादव।

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लक्ष्मण पासवान के आकस्मिक निधन पर राजद जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में बुधवार को इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित सभी राजद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वे समाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ थे। उनका जन्म 26 जनवरी 1943 में चंदपुर भंगा, बमनखी ब्लॉक, जिला पूर्णिया बिहार में हुआ था।
स्नातक की उपाधि तिलका मांझी विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। छात्र जीवन में ही राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए 1967 में बिहार विधान सभा का चुनाव बमनखी विधान सभा से लड़े और दूसरे स्थान पर रहे थे। 1975 में बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और विभिन्न पदों पर कार्य किए। उनकी पहली पोस्टिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ दुमका के पद पर हुई थी उसके बाद अंचलाधिकारी आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2001 में गया, बिहार से अपर समाहर्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद दुमका बार एसोसिएशन से जुड़ कर अधिवक्ता के रूप में अंतिम दिन तक कार्य करते रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद आजीवन राजद के सक्रिय कार्यकर्ता और नेता के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहें। पिछला महीना ही उन्होंने राजद के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्व निभाते हुए चुनाव सम्पन्न कराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि लक्ष्मण पासवान के निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति हुआ है। पूरा राजद परिवार शोकाकुल है। शोकसभा में राजद नेता प्रवीर कुमार वर्मा, असलम परवेज, मानिक पंडित, युवा नेता उमेश ठाकुर, सुबोध यादव, शेष यादव, दिनेश मिश्रा, गणेश भंडारी, कालेश्वर भंडारी, राजू चालक, आर्यन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

29
1522 views