logo

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से ‘दुर्गा आंगन’ परियोजना की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से ‘दुर्गा आंगन’ परियोजना की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह योजना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करती है और सार्वजनिक धन का उपयोग धार्मिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थल करदाताओं के पैसे से नहीं बनाए जा सकते। उन्होंने ममता पर संविधान की समझ न होने का भी तंज कसा। 🤔💰🏛️🕉️

4
144 views