logo

मुख्यमंत्री की सौगात: हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, जनता को मिली बड़ी राहत


बांका, 21 जुलाई 2025।  मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता के लिए एक बड़ी राहत योजना की घोषणा करते हुए कहा गया है कि अब हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस घोषणा से गरीब, निम्न एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।


इस योजना की जानकारी बांका जिले के जदयू जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई, जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पहल आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी और यह जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली पर मिलने वाली यह छूट ना केवल आर्थिक राहत देगी बल्कि राज्य की प्रगति में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।


सरकार की इस घोषणा से जनता में उत्साह और संतोष का माहौल है, और इसे राज्य की विकासशील राजनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

6
162 views