*गारू पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, भेजा जेल* • *ओझा-गुनी के विवाद में चाचा को मारी थी देसी बन्दु
*गारू पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, भेजा जेल* • *ओझा-गुनी के विवाद में चाचा को मारी थी देसी बन्दुक से गोली* गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव में रविवार को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल वासुदेव भगत के भतीजे शनेश्वर उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह साल्वे गांव निवासी वासुदेव भगत को उनके ही भतीजे शनेश्वर उरांव ने देसी कट्टा से गोली मार दी थी। हालांकि गोली उनके हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल वासुदेव को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही गारू थाना की पुलिस सक्रिय हुई। वासुदेव भगत के पुत्र शनि भगत ने गारू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।अनुसंधान पदाधिकारी पुअनि राजीव रंजन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शनेश्वर उरांव को सोमवार को साल्वे गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह ओझा-गुनी के विवाद को लेकर अपने चाचा वासुदेव पर गुस्से में था और इसी कारण उसने देसी बंदूक से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लातेहाए जेल भेज दिया है। छापामारी टीम में बारेसाढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पुअनि विजय कुमार, इन्द्रदेव राम, समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।