logo

कराओके डे के अवसर पर ग़ज़ल किंग एंड क्वीन का ऑडिशन हुआ सम्पन्न।


पद्मश्री सोमा घोष सहित सुधाकर शर्मा,सतीश देहरा,रचना चोपड़ा, राजलक्ष्मी आहूजा, अतुल श्रीवास्तव ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान।_
मुंबई, मुंबई में कराओके डे के मौके पर ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स और हार्मनी हेवन ने मेगा ग़ज़ल सिंगिंग कॉन्टेस्ट का ऑडिशन आज फनकार स्टूडियो में आयोजित किया। कराओके और ऊटपटांग शोरगुल गीतों के दौर में ग़ज़ल को पुनः आगे लाने के इरादे से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने नीतू सिंह के साथ मिलकर इस शो का आयोजन किया है। इस शो का उद्देश्य कराओके सिंगर को ट्रेंड कर लाइव शो तक ले जाना भी है। इस शो की घोषणा वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन हुई थी।
ग़ज़ल किंग एंड क्वीन के इस ऑडिशन में 10 लोग फाइनल राउंड में चले गए है।
इस ऑडिशन के जज जाने माने गीतकार सुधाकर शर्मा थे, जोकि हजारों गीत लिख चुके है और 187 गीत तो चुनरी पर ही लिख चुके है,जिसकी वजह से लोग इन्हें चुनरी गीतकार भी कहते है। ये सारेगमा रियल्टी शो के जूरी सदस्य भी रहे है। इन दिनों ये अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट रामचरित मानस पर काम कर रहे है, जिसके मुख्य गायक अमित कुमार है और संगीतकार सतीश देहरा है। सुधाकर जी ने गायकों के शब्दों पर ध्यान देते हुए उन्हें सही उच्चारण की सलाह दी। इनके साथ गायिका राजालक्ष्मी भी यहां जज के रूप में उपस्थित थी इन्होंने गंधर्व महाविद्यालय से शास्त्रीय संगीत में डिग्री प्राप्त की और देश विदेश में शोज करती है।को एलबम भी इनके रिलीज हुए है। इनके साथ गायिका रचना चोपड़ा भी यहां विशेषरूप से आयी रचना जी स्टेज पर धमाल करती है ये पिछले 16 वर्षों से कुमार सानू के साथ देश विदेश में शो करती है। इनके कई एलबम भी रिलीज़ हुए है। इनके साथ ही स्टेज की दुनिया के स्टार गायक अतुल श्रीवास्तव भी जज के रूप में उपस्थित थे। सभी जजों ने सभी गायकों को सुना और अपने सुझाव देते हुए उम्दा 10 गायकों को फाइनल के लिए चुना। इस अवसर पर देश की सुप्रसिद्ध क्लासिकल गायिका पद्मश्री सोमा घोष भी यहां पहुंची और इन्होंने प्रतिभागियों को गायिकी के कई टिप्स देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी, साथ ही उनकी नई ग़ज़ल यादों के साए को भी यहां रिलीज किया गया। जिसे पद्मश्री मुमताज मिर्जा ने लिखा है।
इनके साथ गायक संगीतकार सतीश देहरा जी भी पहुंचे।
इस मौके पर रचना चोपड़ा ने गायकों को उनकी खामियां बताते हुए उन्हें रियाज करने की सलाह दी। यहां रचना ने अपने नए रिलीज हुए भजन मेरे भोलेनाथ के बारे में भी बताया। अंत में सभी सेलिब्रिटीज ने आयोजक नीतू सिंह और देवेंद्र खन्ना को इस ग़ज़ल शो के लिए दिल से बधाई दी। इस शो की मुख्य स्पोर्टर वंदना असवानी ने भी इस शो को कामयाब करने में पूरा सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही इस शो को स्पोर्ट करने बैंगलोर के दो गज़लकार दत्ता शास्त्री और किशन डालमिया भी विशेष रुप से आ रही है। उस शो को जाने माने गायक विशाल रसकार भी सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड सैंडलवुड एक्टर कमल घिमिरे भी इस शो को सहयोग दे रहे है। शो के शुभचिंतकों में समाज सेविका सुंदरी ठाकुर, दिलीप सोनी, अमरदासन नायर, प्रदीप कात्यायन, रजनीकांत भट्ट, अरविंद कोठारी भी शामिल है। अंत में देवेंद्र खन्ना ने मीडिया अतिथियो का भी आभार मानते हुए सभी का धन्यवाद किया।

0
0 views