logo

Mohd Naseem AiMa media VS Achuthanandan Death: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mohd Naseem AiMa media नई दिल्ली। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता अच्युतानंदन का निधन हो गया है। वह 101 के साल के थे। बता दें कि वेलिक्काकाथु शंकरन अच्युतानंदन को आम लोगों द्वारा प्यार से वीएस के नाम से जाना जाता था।

केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन ने 21 जुलाई को तिरुवनंतपुरम के एसयूटी अस्पताल में दोपहर 3.20 बजे अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस को सोमवार को दिल का दौरा पड़ने और सांस लेने दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर वे आईसीयू में थे। साल 2019 में स्ट्रोक आने के बाद से वह बिस्तर पर थे।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

0
91 views