
आज भजनगंज स्थित सामुदायिक भवन मे अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल महिला विग कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई -सच की कलम ✍🏻 अजमेर
अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल महिला विग कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश झालीवाल रहे। झालीवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज महिलाएं सभी प्रमुख क्षेत्र में अग्रणी रहकर अपना मुकाम हासिल कर रही है। आज महिला बीड़ी और सिलाई से लेकर हवाई जहाज चलाने तक का कार्य कर रही है। कई क्षेत्रों में तो पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल महिलाओं के लिए आरक्षण का कोटा रखने की बात करने लगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर डॉक्टर द्रोपदी कोली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज महिलाएं वह कर सकती है जो पुरुष नहीं कर पा रहे उन्होंने अपनी मेहनत और त्याग के बल पर देश और समाज को अग्रणी भूमिका में ला दिया है। नारी अबला नहीं रही वह अब एक सशक्त भूमिका में है देश और समाज में हम आदि संख्या में है क्यों नहीं हमें उपयुक्त मंच और सम्मान मिलना चाहिए आज अजमेर महिला सेवादल विग की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई है शीघ्र सेवादल ब्लॉक के बूथ स्तर गठित किया जाएगा और सेवादल महिला विग अन्य अग्रिम संगठनो से अधिक ऊर्जा के साथ काम करेगा। वशिष्ठ अतिथि सेवादल संभाग प्रभारी विजय नागौरा,शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष पीयूष सुराणा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया,चंदन सिंह, मुकेश पंवार ने भी संबोधित किया। अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल महिला विग की नव नियुक्त मीडिया प्रभारी पूर्णिमा बुंदेल ने बताया कि महिला सेवादल विग की अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सभी अतिथियों को साफा पहनकर और माल्यार्पण किया गया, साथ ही सभी अतिथियों को कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। और उन्हें सेवा दल द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यकर्म से अवगत कराते हुए भविष्य की रूपरेखा से अवगत कराया इस अवसर पर सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। और शपथ दिलाई कि जनता की सेवा तन मन लगाकर करे। अपने क्षेत्र की जनता से मिले उनकी पीड़ाएं जाने।कार्यक्रम में सोशल मीडिया विभाग अजमेर के जिला अध्यक्ष पीयूष सुराणा, मंडल अध्यक्ष रामा मिश्रा,कौशल चित्तौडिया,धर्मेंद्र नागवाल,राकेश चौहान,सरोज गहलोत,गायत्री,पूर्णिमा बुन्देल,शहनाज आलम,स्नेहलता नागौरी,ममता,कांता,उषा धीरज बुन्देल,शहनाज आलम सिद्दीकी धनवंती सावित्री बीना,लीला,सीमा,भगवती,पुष्पा,गीतिका राठौड़, सहित कई महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।