logo

**▪️इंदरगढ़ में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर टूटी सख्ती**


✍️ *संवाददाता: नीरज माहौर, AIMA Media*
📍 *Instagram: @navodaywalaneeraj*

**🔸दतिया के बाद अब इंदरगढ़ में चला प्रशासन का एक्शन मोड — अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, सड़क पर खड़ी 7 बाइकों को जब्त कर थाने में रखवाया गया।**

दतिया जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे कलेक्टर **स्वप्निल वानखड़े** के निर्देशों पर आज **इंदरगढ़** में भी प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला।
इंदरगढ़ नगर के **ग्वालियर चौराहा, भांडेर तिराहा** और **बावड़ी सरकार मंदिर** के आसपास **सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों** को हटाया गया।

**राजस्व विभाग, पुलिस व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने** सड़क किनारे बनी गुमटियों, ठेलों और दुकानों को हटवाया। मौके पर खड़ी **7 मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में रखवाया गया**, और कब्जाधारियों को **जुर्माने के नोटिस भी थमाए गए।**

प्रभारी सीएमओ ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अगर दोबारा कब्जा किया गया, तो उनके खिलाफ **कानूनी कार्रवाई** की जाएगी।

🚨 *कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे:*
➖ प्रभारी तहसीलदार **दीपक यादव**
➖ नायब तहसीलदार **मनोज दिबाकर**
➖ थाना प्रभारी **वैभव गुप्ता**
➖ नगर परिषद सब इंजीनियर **नंदकुमार गोस्वामी**
➖ पटवारी **मनोज गुप्ता**
➖ बाबू **हरेंद्र श्रीवास्तव**
साथ ही **राजस्व विभाग, नगर परिषद कर्मचारी और पुलिस बल** की टीम भी कार्रवाई में सक्रिय रही।

---


9
839 views