logo

**तीन शादियां, 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड और बिग बॉस में एंट्री – भजन सम्राट की लव स्टोरी से जुड़ी हर वो बात जो आपने नहीं सुनी होगी**


✍️ *संवाददाता: नीरज माहौर, AIMA Media*
📲 *Instagram: @navodaywalaneeraj*

भक्ति गीतों की दुनिया में नाम कमाने वाले **भजन सम्राट अनूप जलोटा** अपने सुरों के लिए जितना जाने जाते हैं, उतना ही चर्चित उनकी **पर्सनल लाइफ** भी रही है। उन्होंने न सिर्फ **तीन बार शादी** की, बल्कि अपनी **उम्र से पूरे 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड** के साथ रिलेशन में आकर सबको चौंका भी दिया।

### 💔 पहली शादी: प्यार के खिलाफ जाकर लिया फैसला

अनूप जी का पहला प्यार बना सोनाली सेठ। संगीत की पढ़ाई के दौरान दोनों का दिल मिला और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। तलाक के बाद सोनाली ने सिंगर रूप कुमार राठौड़ से शादी कर ली।

### 🤝 दूसरी शादी: अरेंज थी लेकिन निभ नहीं सकी

इसके बाद उन्होंने बीना भाटिया से पारंपरिक तरीके से शादी की। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया।

### 💑 तीसरी शादी: जब राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी मेधा से मिला साथ

तीसरी बार उन्होंने मेधा गुजराल से शादी की — जो एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री **इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी** थीं और दूसरी ओर फिल्ममेकर **शेखर कपूर की पहली पत्नी**। इस शादी से उन्हें बेटा आर्यमान भी हुआ, लेकिन साल 2014 में मेधा का निधन हो गया। इससे अनूप जी की जिंदगी एक बार फिर अकेलेपन में लौट गई।

---

### 🔥 बिग बॉस में 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ एंट्री

2018 में **बिग बॉस 12** में एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। अनूप जलोटा ने शो में बताया कि वो **एक्ट्रेस और सिंगर जसलीन मथारू** को डेट कर रहे हैं, जो उनसे **पूरे 37 साल छोटी** हैं। ये रिलेशनशिप लोगों के लिए चौंकाने वाला था और ट्रोल्स का शिकार भी बना।

जसलीन ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था,

> “हम पिछले साढ़े तीन साल से साथ हैं, लेकिन किसी को नहीं बताया। बिग बॉस हमारे लिए एक मौका है एक-दूसरे को और बेहतर समझने का।”

जब उनसे पूछा गया कि उम्र का फासला कभी परेशान करता है क्या? तो जवाब था:

> “उम्र सिर्फ एक नंबर है, हमें कभी फर्क नहीं पड़ा।”

---

**🎤 भजन के सुरों से लेकर बिग बॉस की लाइमलाइट तक, अनूप जलोटा का सफर दिखाता है कि कलाकार सिर्फ मंच पर ही नहीं, निजी जिंदगी में भी सुर-ताल से जूझते हैं।**


9
5999 views