logo

केवल बाढड़ा में उजागर हुआ भाजपा सरकार का ₹350 करोड़ का फसल बीमा घोटाला ... इनेलो ने दिया किसानों के साथ धरना

₹350 करोड़ फसल बीमा घोटाला:

इनेलो ने किसानों के साथ मिलकर सरकार को घेरा

बाढड़ा में ₹350 करोड़ के फसल बीमा घोटाले को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। इनेलो ने इसे भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीति का परिणाम बताते हुए आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।

बाढड़ा क्षेत्र के ₹150 करोड़ के दावे अब तक बकाया हैं। इनेलो नेताओं ने दोषी बीमा कंपनियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। चरखी दादरी में जारी धरने में इनेलो जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनेलो ने चेताया कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो गांव से विधानसभा तक आंदोलन तेज़ किया जाएगा।

0
0 views