logo

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी श्री शिवचरण गोयल एवं सह प्रभारी सुशील सिंह का भव्य स्वागत किया गया..

रांची, 20 जुलाई 2025

धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार रांची में रविवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी श्री शिवचरण गोयल एवं सह प्रभारी सुशील सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान झारखंड में संगठनात्मक मजबूती और जन-जुड़ाव का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से भारी संख्या में पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिवचरण गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने झारखंड में पार्टी के संगठन को सुदृढ़ एवं जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण रणनीतिक उपाय सुझाए। गोयल ने कहा कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी उनकी आवाज़ बनकर यहाँ एक नई राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करेगी।
सह प्रभारी सुशील सिंह ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सफल नीतियों और शासन मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें झारखंड के हर गाँव-गली में पार्टी की सक्रिय उपस्थिति दर्ज करानी है। जनता के साथ ईमानदार संवाद और स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता ही हमारी ताकत है।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए पार्टी को झारखंड में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में पार्टी के प्रति जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट था कि आम आदमी पार्टी झारखंड की राजनीति में एक सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र चौबे, अजय भगत, हरि सिंह, कुमार राकेश, रईस अफरीदी, पवन पांडेय, सूर्य प्रकाश, कौशल किशोर, सच्चिदानंद पांडे, सुधीर कुमार, मंटू पांडे, किशोर सिन्हा, मनीष डेनियल, सावित्री मार्डी, राजेश लिंडा, धर्मेंद्र सिंह, विधान चंद्र राय, दिनेश यादव, प्रीतम मिश्रा, भाष्कर सुमन, अरविंद विकास, धर्मेंद्र शर्मा, प्रभात शर्मा, शालिग्राम मिश्रा, शंभु सिंह, सूबेदार एस एन सिंह, अभिषेक कुमार, राजेश सिन्हा, अंसित जायसवाल, मंजुला देवी, कमल हसन जैसे विविध पदाधिकारी के साथ-साथ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता सभागार में उपस्थित थे।

सौजन्य : ए वी सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क झारखण्ड.

47
440 views