*जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश*
*मंत्री ने विश्व कल्याण की कामना के साथ लोधेश्वर,कुंतेश्वर व पारिजात धाम में की पूजा अर्चना*उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के साथ सरयू नदी के दाएं तटबंध पर स्थित ग्राम कोठरी गौरया की बाढ़ सुरक्षा हेतु चलित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्रियों ने नाव में बैठकर सरयू नदी के तटबंध को कटान से रोकने के लिए चल रही परियोजनाओं को गहनता से देखा और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।आ इसके उपरांत जलशक्ति मंत्री ने विश्व कल्याण कामना हेतु तहसील रामनगर लोधेश्वर महादेवा मंदिर में राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह व निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी के साथ रुद्राभिषेक कर जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद जलशक्ति मंत्री सिरौलीगौसपुर के प्रसिद्ध कुंतेश्वर धाम पहुंचे जहां पारिजात वृक्ष के नीचे बैठकर विधिपूर्वक पूजन किया।