logo

संपर्क, सहयोग, संस्कार ,सेवा एवं समर्पण से ही भारत की विरासत को धरातल पर लाया जा सकता है - सोमपुरा



भारत विकास परिषद शाखा पालोदा के दायित्व ग्रहण समारोह में दक्षिण प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय संयोजक गिरीश सोमपुरा के मुख्य आतिथ्य में पालोदा शाखा द्वारा विधिवत दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमे नवीन सदस्यों एवम पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण करवाया गया। साथ ही शाखा मित्र का सुरेश सोलंकी, जितेंद्र त्रिवेदी,मोहन कलाल, नवनीत दवे का एवं सक्रिय सदस्य नरेश त्रिवेदी का पगड़ी एवम उपारने द्वारा बहुमान किया गया। शाखा अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह सिसोदिया द्वारा स्वागत उद्बोधन में इस वर्ष की उपलब्धियों एवम आगे आयोजित होने वाले लक्ष्यों को प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने सबके साथ से शाखा के स्थाई प्रकल्प पर जोर दिया एवम गिरीश सोमपुरा ने परिषद के पांच सूत्रों के बारे में बताया एवम इसमे समपर्ण को आवश्यक अनिवार्य प्रकल्प बताया। भूपेंद्र जोशी, स्वाति सोनी, तृप्ति कलाल , राजकुमार सोनी, कपिल व्यास, मोहनलाल कलाल,कुशल सेठ, राजेश व्यास,मंथन विश्वास ,नानूराम बामनिया, विनोद त्रिवेदी ने दायित्व ग्रहण किया साथ ही नवीन सदस्यों ने शपथ ली।इस अवसर पर सरक्षक प्रभुलाल त्रिवेदी, हेतलाल जोशी,कांतिलाल शर्मा सहित जिनेंद्र जैन, निरंजन जैन, प्रकाश गामोट, केशव पाटीदार, नानूराम पटेल, हिमांशु पंडया ,नितेश पंड्या, मितेश जैन, शंकरलाल त्रिवेदी, वीरभद्र सिंह,कमलेश जोशी, छाया जोशी वीणा जोशी, ईश्वर कुंवर ,सहित कई सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का सञ्चालन डॉक्टर सुभाष जी जोशी द्वारा एवम आभार रजनीश जैन द्वारा प्रकट किया गया।

27
732 views