गंगा जमुना का जल स्तर बढ़ने से कई इलाके में पानी घुसा
: गंगा और यमुना का पानी शुक्रवार देर रात बस्तियों में घुस गया। इसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के सैकड़ों घर आ गए हैं। दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। इससे बाढ़ का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। गंगा यमुना का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। उफनाई नदियां खतरे के निशान के करीब एक मीटर नीचे बह रही हैं। बस्तियों में हाहाकार मचा हुआ है।