logo

जैन मंदिर ध्वस्तीकरण कर दिल्ली सरकार ने तत्काल रोक लगाई - कवि सौरभ जैन सुमन ने कानून मंत्री से की बात


मेरठ/दिल्ली - शालीमार बाग दिल्ली स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने दिल्ली नगर निगम की टीम शालीमार बाग पहुंची। ध्वस्तीकरण का कार्य बुलडोजर द्वारा शुरू कर दिया गया था। जैन समाज विरोध कर रहा था किंतु कार्यवाही चल रही थी। इस बीच दिल्ली से पारस चैनल के पत्रकार विपिन जैन प्रिय का फोन कवि सौरभ जैन सुमन के पास पहुंचा। क्योंकि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन है अतः वो दिल्ली में न होकर अपने गांव में थी जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। कवि सौरभ जैन सुमन ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को सूचना दी। तत्काल प्रभाव से कार्यवाही पर रोक लगा दी गई। जिससे जैन समाज में खुशी की लहर है।
कवि सौरभ जैन सुमन एवं कवयित्री अनामिका जैन अम्बर ने दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एवं कपिल मिश्रा को आभार व्यक्त किया।

113
13948 views