कारगी शिव खेड़ा मंदिर परिसर में मनाया हरेला पर्व उत्सव, लगाए पौधे
देहरादून। कारगी स्थित शिव खेड़ा मंदिर कन्हैया विहार परिसर में सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने हरेला पर्व उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण कार्य कर रहे जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने कहा कि जो वृक्ष लगाए गए हैं उनकी देखभाल भी करें। हरेला पर्व को अन्य पर्वों की भांति मनाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, पॉलिथीन को हटाएं।
सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह भंडारी ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि उनको बचाना भी है।
सामाजिक कार्यकर्ता सागर मलिक ने आह्वान किया कि हरेला लोकपर्व है और उत्तराखंड की संस्कृति का द्योतक है।