
प्रयागराज में कांवरियों पर हमला, मारपीट कर धार्मिक झंडा फाड़ा, सात लोग मामूली रूप से घायल, महिलाओं को भी पीटा ( Ankit Dubey-Journalist)
गंगापार के मऊआइमा थानांतर्गत सराय ख्वाजा गांव में शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। संगम से गंगाजल भरने के लिए कांवरिया डीजे की धुन पर नाचते-गाते रवाना हुए तो दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मारने-पीटने के साथ ही धार्मिक झंडा भी फाड़ दिया। महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनको भी पीटा गया।सराय ख्वाजा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, परशुराम सिंह, रामकृष्ण सरोज समेत दर्जनभर लोग शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांवर लेकर डीजे की धुन पर निकले। सभी को संगम से कांवर में गंगाजल भरकर वाराणसी रवाना होना था। गांव के लोग उनकी विदाई करने के लिए अपने-अपने घरों से निकले। सभी गांव स्थित एक मस्जिद से करीब सौ मीटर दूर थे कि बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग आ गए।खबर पाकर मऊआइमा पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक हमलावर भाग निकले थे। आननफानन में दो हमलावर तस्लीम व बब्बू को पकड़ लिया गया। महेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि हमला करते हुए धार्मिक झंडा तो फाड़ा ही, दोबारा कांवर यात्रा निकालने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
पुलिस ने मो. तौसीफ, दानिश, बब्बू तस्लीम, राजू, अबरार, सहजाद, तुफैल अहमद, सुहैल, हैदर, रेहान, तस्लीम, मो. सलमान, डा. शमशाद (कनकटा) को नामजद करते हुए 50 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।