logo

शहबाज अहमद बने आरजेडी के रांची महानगर अध्यक्ष

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्त्ता सहबाज अहमद को रांची जिला का नया महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा 15/07/25 को संजय कुमार सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल झारखंड ने पत्रांक आरजेडी/ 066/ से पत्र जारी कर 2025- 2028 के निर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची जारी की. मौके पर पार्टी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. शाहबाज अहमद के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया|प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें. इस मौक़े पर शाहबाज़ अहमद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना उनका मकसद है। संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। बधाई देने वालों में राजद प्रदेश नेता गण आबिद अली, कैलाश यादव, प्रणय कुमार बब्लू, सब्बर फातमी, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रसाद, मनोज पांडे,संजय रंजन सिंह, अनिता यादव, रंजन यादव, धर्मेंद्र महतो,क्षितिज मिश्रा, नूर मेराज आदी |

7
14 views