logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले के सभी मुख्य चोराहों के नाम अमर बलिदानी महापुरुषों के नाम पर किये जायें : महेंद्र मित्तल

ब्यूरो चीफ संदीप गांधी की रिपोर्ट:
बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मण्डल के शिष्टमण्डल ने समाजसेवी व प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने यमुनानगर-जगाधरी की महापौर सुमन बहमनी के समक्ष नवनिर्मित बलिदानी भगत सिंह (फव्वारा चौंक) का नाम अमर बलिदानी भगतसिंह रखने का मांग पत्र सौंपा व नगर के मध्य स्थित शिवाजी मार्किट के समीप छत्रपति शिवा जी का स्मारक बना कर उक्त चौंक का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने की मांग की। उसी प्रकार कमानी चौंक जिसका नाम वर्षों पूर्व परिवर्तित कर महाराणा प्रताप चौंक रखा जा चुका है। वहां भी महाराणा प्रताप जी का स्मारक बनाने का आग्रह किया गया।
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि इन सब स्मारक बनने से हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे ऐतिहासिक अमर बलिदानी महापुरुषों को स्मरण रखेगी एवं उन्हीं की भांति राष्ट्रभक्ति के प्रति प्रेरित होगी।
कार्यकारणी ने यह भी सुझाव दिया कि जितने भी पार्क यमुनानगर जिले में हैं। जो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हैं। वहां भी उन बलिदानी महापुरुष स्मारक बना कर नवीनीकरण किया जाए।

इस मांग पत्र की महापौर सुमन बहमनी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और निगम की हाऊस मिटिंग में इस विषय को प्रमुखता से उठा कर पास करवाने का आश्वासन दिया

इस मौके पर जगाधरी के पूर्व पार्षद विजय सेठी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, विजय अग्रवाल, दीपक कपूर, प्रदेश प्रभारी संदीप, पार्षद विक्रम राणा, पार्षद प्रियांक शर्मा , पार्षद हरजीत आनन्द सेवक उपस्थित रहे।

124
5929 views

Comment