
कूपडावास के श्रीकृष्ण मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, संघ पदाधिकारियों ने किए विचार व्यक्त
संवाददाता - राजूदास वैष्णव
झूंठा रायपुर ब्यावर - कूपडावास। ग्राम कूपडावास स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलाड़ा के पदाधिकारियों के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संघ के नारायण लाल पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। शिष्य द्वारा समर्पित भाव से गुरु दक्षिणा देकर गुरु की महत्ता को सिद्ध किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में पांच प्रमुख परिवर्तनों की दिशा में कार्यरत है — कुटुंब प्रबंधन, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी को बढ़ावा देना।
इस अवसर पर स्वयंसेवक मुकेश टेलर, कुलदीप शर्मा, राजूराम देवासी, श्यामलाल देवासी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और ध्वज को प्रणाम किया।
कार्यक्रम में महावीर सिंह देवल, मास्टर कैलाश दान देवल, ओमप्रकाश देवल, भोपाल सिंह देवल, रामचंद्र देवल, देवी सिंह देवल, किशन सिंह देवल, रविंद्र सिंह देवल, कैलाश दास वैष्णव, ओम सिंह देवल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
गांववासियों ने इस आयोजन को सनातन संस्कृति की परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया