logo

अनुभवी स्वास्थ्य मित्र ट्रस्ट हरियाणा (रजि.) द्वारा शहीद सरदार ऊधम सिंह की शहीदी दिवस पर 11 वां रक्तदान शिविर 31 जुलाई को होगा आयोजित

SMO टोहाना डॉ कुणाल वर्मा जी को अनुभवी स्वास्थ्य मित्र ट्रस्ट हरियाणा (रजि.) द्वारा 31 जुलाई 2025 को शहीद सरदार ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर ट्रस्ट के सरंक्षक दिलबाग सिंह, उपध्यक्ष/शहरी अध्यक्ष टोहाना बलवान सैनी, ब्लॉक भूना अध्यक्ष राम सिंह बुवान, ज़िला सचिव संदीप खान, ट्रस्ट के कोक्षध्यक्ष/ब्लॉक जाखल अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में भाटिया धर्मशाला (नहर के पास) में आयोजित 11वें रक्तदान शिविर पर सादर आमंत्रित पत्र भेंट करते समय ट्रस्ट के प्रदेशध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी, उपप्रदेशध्यक्ष बलवान सैनी, ट्रस्ट के सचिव व टोहाना ब्लॉकध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिल्लों, ट्रस्ट के एडवाइज़र जगमोहन अरोड़ा, ट्रस्ट के मैंबर महांवीर धारसूल, जिला जींद अध्यक्ष सुरेश मलिक, ट्रस्ट के मीडिया एडवाइज़र रघुबीर जांगड़ा, मंजीत सिंह टोहाना। इस कैंप के मुख्यतिथि SMO टोहाना डॉ. कुणाल वर्मा, SMO जाखल डॉ. राजेश क्रांति, बच्चों की बीमारियों के माहिर डॉ. शशी कांत भारद्वाज (MBBS, DCH) जनता आई एन्ड मेट्रनिटी होम टोहाना, डॉ. नीरज गुप्ता MD (गणपति अस्पताल) माता जोहड़ी, नजदीक ICICI बैंक टोहाना होंगे। वरिष्ठ अतिथि के तौर पर डॉ शिव सचदेवा (टोहाना रत्न) उपस्थित रहेंगे।

58
6555 views