logo

भदोही जनपद में आज बाढ़ चौकियों के कर्मचारी रहें अलर्ट, गंगा के जलस्तर पर रखी जाए नजर।

AIMAMIDEA-जन-जन की आवाज
रिपोर्ट- शारदा प्रसाद पांडेय

सीतामढ़ी। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने डेंगुरपुर, हरिरामपुर, छेछूआ भूर्रा, इटहरा गांव का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गंगा तट पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की। 22 बाढ़ प्रभावित चौकियां बनाई गई हैं।डीएम ने संभावित कटान व बाढ़ के दृष्टिगत स्थानीय लोगों से बात करके समस्याएं पूछी। छेछूआ में महिलाओं ने डीएम से प्रतिवर्ष होने वाले कटान से कृषि क्षेत्र, आवास प्रभावित होने की समस्याओं से अवगत कराया। स्थापित बाढ़ शरणालय, बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गंगा के जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जाए। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर किसी गांव वालों परेशानी होती है, तो उसकी सहायता की जाए। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर है, वर्तमान में जलस्तर 76.65 मीटर है। यमुना और बेतवा नदियों में जलस्तर वृद्धि होने के कारण तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ के दृष्टिगत बनाई गई टीमें लगातार निगरानी करती रहे। इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव, डॉ. पंकज कुमार आदि रहे।

6
3118 views