logo

दहेज के लिए गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप

#झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई।

मृतका के परिजनों ने पति अमन गोराई सहित ससुरालवालों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है।महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती थी, बावजूद इसके उसे बेरहमी से पीटा गया।

सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

18
98 views