logo

मंत्री जी ने चुनावी घोषणाएं खूब कीं, पर नहीं हुआ कोई बड़ा काम, खुद के विभागीय काम फाइलों में अटके इनही से एक है ग्रामपंचायत सिंहपुर को नगरपंचायत बनाना

मंत्री जी ने चुनावी घोषणाएं खूब कीं, पर नहीं हुआ कोई बड़ा काम, खुद के विभागीय काम फाइलों में अटके
इनही से एक है ग्रामपंचायत सिंहपुर को नगरपंचायत बनाना
राष्ट्रीय नेता ने जनता को दिखाए बड़े-बड़े ख्वाब... जमीनी हकीकत में जनता खाली हाथ हैं। मंत्री जी की विधानसभा में चुनावी घोषणा का एक भी बड़ा काम अबतक नहीं हुआ है। खुद उनके ही विभाग के काम फाइलों में सीमित होकर रह गए है।
Location
सिंहपुर (सतना)
:मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में आपको सरकार के कामकाज का लेखा जोखा जो हकीकत में बदल नहीं सका है। इसी कड़ी में रैगाव विधानसभा क्षेत्र से विधायक कद्दावर मंत्री की बात करें तो इनके जिम्मे पूरे मध्यप्रदेश की नगर निगम और प्राधिकरण है लेकिन वे अपने ही क्षेत्र में अपनी ही घोषणाओं को जमीन पर नहीं ला पाए। चुनाव में सपने दिखाए थे, हकीकत ये है कि जनता आज भी खाली हाथ है।
क्षेत्र की जनता को मध्य प्रदेश में सबसे विकसित और अपराध मुक्त विधानसभा होने के सपने दिखाए गए। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के भी कई काम थे। अब काई साल बीत गया है, लेकिन कोई भी बड़ा काम हकीकत में बदल नहीं सका है। बड़ी बात ये है कि, आगे भी कोई काम होता नजर नहीं आ रहा है।
पूर्व में प्रकाशित सुचना संलग्न:-

34
12752 views