logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरहर गांव से 19 श्रद्धालु धार्मिक पर्यटक स्थल रामराज मंदिर के लिए रवाना

संवादाता /बैजनाथ महतो

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर से श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक पर्यटन स्थल रामराज मंदिर, धनबाद यात्रा के लिए रवाना हुआ। गोरहर निवासी विश्व हिंदू परिषद प्रचार -प्रसार के सदस्य बैजनाथ महतो के नेतृत्व में एक सवारी वाहनऔर एक बोलेरो से 19 लोग स्नान व पूजा पाठ के लिए उक्त स्थल हेतु रवाना हुए। बैजनाथ महतो ने बताया की प्रकृति की गोद में धनबाद जिला क्षेत्र का रामराज धाम अत्यंत ही मनोरम है।
लोगों की मान्यता है कि यहॉ पूजा पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से रूबी देवी, गीता देवी, पुनिया देवी, सुमित्रा कुमारी,भगिया देवी , रुकवा देवी, शांति देवी, पार्वती देवी,मेघानी देवी,अनु कुमारी, नीतू कुमारी, पायल कुमारी ,मीनाक्षी कुमारी ,सविता कुमारी, समेत अन्य लोग शामिल थे।

120
2454 views

Comment