logo

चंबल नदी का बढ़ता जल स्तर देख ग्रामीणों में चिंता का माहौल

चकरनगर इटावा चंबल नदी का जल स्तर बढ़ता देख ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। चंबल नदी में कोटा बैराज से 2.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से एक बार फिर जल स्तर बढ़ा है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कोटा बैराज डेम में जल स्तर बढ़ जाने से दो गेट खोल कर पानी निकाला गया है। जिसका असर इटावा में देखा जा रहा है। जिसका तहसील प्रशासन लगातार अपडेट ले कर जनता को सजक कर रहा हैं। बुधवार उपजिलाधिकारी ब्रम्हानंद सिंह कठेरिया ने चंबल नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण कर बताया की खतरे की कोई बात नहीं है। चंबल का जल स्तर 113.88 मीटर लगभग तक ही पहुंचा है खतरे के निशान से दूर है। और बाढ़ की सभी 24 चौकियो को सजक कर दिया गया है। जिसकी मोनेट्रिंग तहसीलदार श्री विष्णु दत्त मिश्र कर रहे हैं। और सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है। नदी किनारे बसे गांव वालों को भी सजक रहने को कहा गया है। अभी नदी में जल निकलने की पर्याप्त जगह है। स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

1
535 views