logo

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार को मिलेगा सेवा विस्तार? एक साल के सेवाविस्तार के लिए भेजा पत्र

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार को एक साल का सेवा विस्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। योगी सरकार ने सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। पत्र में यूपी के हित में किए गए उनके कामों का भी जिक्र किया गया है। मनोज कुमार सिंह इसी महीन 31 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। पत्र के साथ उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं।मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तर से उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें ग्लोबल इंवेस्टर समिट के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इसी साल कराने का जिक्र भी किया गया है, क्यूंकि मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त(आईआईडीसी) का प्रभार भी है। इसके पहले वर्ष 2019 में मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय का छह माह का विस्तार केंद्र सरकार द्वारा इसी आधार पर किया जा चुका है। इसीलिए केंद्र सरकार से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी एक साल का सेवाविस्तार दिया जाए। उनके रहने से प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और सेवा विस्तार से इसे धरातल पर उतरने में आसानी होने के साथ ही युवाओं के रोजगार मिलने की राह भी खुलेगी।

22
9 views