logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा आयोजित किया गया कांवड़ सेवा कार्यक्रम

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ सेवा कार्यक्रम का आयोजन प्रेमनगर बरेली में किया गया। इसमें संगठन द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई एवं शरबत और जल फल का वितरण किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम बरेली के उपसभापति श्री नरेंद्र सिंह जी और भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री कुमार गौरव शर्मा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एकांश गुप्ता जिला संगठन मंत्री आयुष अग्रवाल महानगर अध्यक्ष लक्ष्य अग्रवाल जिला महासचिव कशिश सक्सेना का योगदान रहा।
कार्यक्रम में प्रतीक शर्मा,रजत मिश्रा, राघव खंडेलवाल,हर्ष खंडेलवाल,राजीव गुप्ता,अंकित गुप्ता,दिव्यांश निगम,संजय सिंह,पारस अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता,नीरज सक्सेना,महेश अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,अंकुश गुप्ता,अश्विनी जायसवाल,प्रियांश निगम आदि सदस्य उपस्थित रहे भगवा हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष श्री एकांश गुप्ता ने बताया कि सावन के इस पावन माह में कांवड़ियों की सेवा का ये क्रम जारी रहेगा और प्रत्येक सोमवार इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

130
4261 views

Comment