logo

अमरनाथ के दर्शन करके जत्था कोटा पहुंचा

कोटा शहर से 2 जुलाई को रवाना हुआ 21 सदस्य दर्शनार्थियों का जत्था रविवार को से कुशल कोटा पहुंचा
यात्रा संयोजक योगेश विजय एवं हंसराज विजयवर्गीय के नेतृत्व में रवाना हुआ
धनेश विजयवर्गीय ने बताया की यात्रा पहलगाम के रास्ते होते हुए चंदनवाड़ी से प्रारंभ हुई और पहले पड़ाव के रूप में शेषनाग झील के किनारे रात्रि विश्राम किया। रास्ते के दौरान दर्शनार्थी यात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों में भोजन व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था देखी गई , यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अति उत्साहित होकर दुर्गम पहाड़ी रास्तों को जय भोले की जय कारों के साथ आगे से आगे बढ़ते चले जा रहे थे।
यात्रा के दौरान नवयुवक वृद्ध जन अपनी मनोकामना के साथ आगे बढ़ रहे थे।
यात्रियों के रहने खाने की व्यवस्था अनेक राज्यों की सेवादारों द्वारा सुंदर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्थाएं की गई थी यात्रा के संगीत मुरली मीणा दिनेश कुमार मीणा जानकी लाल शर्मा गोपाल शर्मा पिंटू भैया हाजियों में भरपूर सेवा भावना यात्रियों की की और दूसरे दिन शेषनाग से रवाना होकर के अमरनाथ धाम पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन लाभ प्राप्त किया। बाबा बर्फानी पहाड़ों में विराजमान थे वहां का दृश्य देखते ही दिव्य स्वरुप नजर आता है। सभी यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करके बालटाल श्रीनगर होते हुए कटरा पहुंचे कटरा में मां वैष्णो देवी के दर्शन लाभ प्राप्त करके जम्मू रेलवे स्टेशन से रेल द्वारा कोटा पहुंचे जहां सभी का स्वागत किया गया।

34
5418 views