किसानों का छः दिवसीय गौ पालन प्रशिक्षण संपन्न।
रांची,कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि कांके के सदस्य किसानों को प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान धुर्वा,रांची में छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिलाया गया।
इस इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गाय पालन के महत्व,कृषि में गाय पालन का योगदान,गाय की पहचान,नस्ल की पहचान,गाय के उचित देखभाल,गाय का शेड निर्माण,दूध के बिक्री की व्यवस्था, हरा चारा का महत्व,इसका उत्पादन,समेकित कृषि में गाय पालन का महत्व पर विषेशज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।इसी क्रम में रांची के होटवार स्थित मेघा डेयरी का भ्रमण भी कराया गया ताकि किसानों को गाय पालन कर दूध उत्पादन करने में उत्साह बढ़े।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र महतो,निदेशक निशा देवी,मोतीराम महतो,तुलसी महतो, कृष्णा कुमार और सीमा कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके प्रयास से ही कांके प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से महिला एवं पुरुष किसान प्रशिक्षण में भाग ले सके और सपाट लिया कि वे गए पालन कर अपने परिवार की आमदनी बढ़ाएंगे।