logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, SP ने किया रूट का निरीक्षण और दिए सुरक्षा के निर्देश


रिपोर्टर: राहुल, बदायूं (उत्तर प्रदेश)

शाहजहांपुर। आगामी सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार के साथ प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र (बरेली मोड़), थाना कांट और थाना जलालाबाद में यात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार केंद्र, ट्रैफिक डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
  • यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, विशेषकर भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर।
  • CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • नो पार्किंग जोन और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किया जाए।
  • यात्रियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम स्थल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं।
  • मार्गों पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो, इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।


निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारीगण, संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक, स्थानीय पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने जनता से अपील की:
"कांवड़ यात्रा के दौरान सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, शांति और सौहार्द बनाए रखें। पुलिस प्रशासन हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।"


119
1262 views

Comment