logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांकेर में वनोपज खरीदी का कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण

कांकेर।  जिले के कलेक्टर केएल चौहान, पुलिस अधीक्षक एमआर अहीरे और पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डलाधिकारी आरसी मेश्राम ने महिला स्व.सहायता समूह द्वारा की जा रही वनोपज खरीदी कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा वनोपज का विक्रय कर रहें ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें महिला स्व.सहायता समूहों के पास ही वनोपज को बेचने की समझाइश देते हुए कहा कि,,‘ ‘तेंदूपत्ता बोनस की भांति ही विक्रय किये गये वनोपज का भविष्य में उन्हें बोनस भी मिल सकता है।’’

 जिले के कलेक्टर चौहान और पुलिस अधीक्षक अहीरे ने पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डाधिकारी आरसी मेश्राम के साथ कापसी रेंज के आड़ाफर्शी  समिति अंतर्गत ग्राम मरोड़ा में मॉ लक्ष्मी स्व.सहायता समूह द्वारा वनोपज की खरीदी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के समय स्व.सहायता समूह द्वारा महुआ एवं दमली की खरीदी की जा रही थी। कलेक्टर, एसपी 
और डीएफओ ने यहॉ ग्रामीणों से बातचीत कर महिला स्व.सहायता समूह को ही वनोपज बेचने की समझाइश देते हुए कहा कि, ‘बेचे गये वनोपज में लाभांश की राशि बोनस के रूप में प्राप्त होगा।’ 

उन्होंने वनोपज खरीदी कार्य का दीवार लेखन कराने के निर्देश भी वन विभाग के अधिकारियों को दिए। मौके पर उपस्थित उप प्रबंधक संचालक अशोक कुमार दानी एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी बीके तिवारी ने बताया कि, ‘कापसी रेंज में अब तक हर्रा, बेहड़ा, चरोटा, महुआ, कुसमी लाख, भेलवा, काजू बीज इत्यादि प्रजाति के 326 क्विंटल वनोपज की खरीदी की जा चुकी है तथा 05 लाख 49 हजार रूपये का भुगतान किया गया हैं।’ 

कलेक्टर 
और एसपी ने ग्राम मरोड़ा में वनोपज खरीदी का निरीक्षण करने के पश्चात ग्राम बड़गावं में भी वनोपज खरीदी कार्य का निरीक्षण किया, यहॉ पर शीतला स्व.सहायता समूह के सदस्य महिलाओं द्वारा महुआ एवं इमली की खरीदी की जा रही थी। निरीक्षण के समय उनके द्वारा 01 क्विंटल 59 किलोग्राम महुआ, 13 किलोग्राम फुल इमली और 23 किलोग्राम बीज सहित इमली की खरीदी की जा चुकी थी।

 आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेन्द्र जायसवाल, एसडीएम पखांजूर निशा नेताम, डीएसपी अमृत कुजूर, तहसीलदार शेखर मिश्रा भी उपस्थित थे।

299
15035 views

Comment