logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुशीनगर के रविन्द्र नगर थाने के घुस के कुछ दबंगों और थाने के अधिकारियों द्वारा मिल कर जबरदस्ती जमीन को कब्जा किया गया ।

कुशीनगर के रवींद्र नगर थाने के घूस के वादी रमेश राय ने बताया कि अशोक पांडेय और अवनीश पाण्डेय द्वारा दबंगई के साथ मिल कर विचाराधीन जमीन को जबरदस्ती लेखपाल और थाने के अधिकारियों द्वारा मिल कर हमारी जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जाने लगा और जब इस पर हम लोगों ने बोला तो अशोक पांडेय और अवनीश पाण्डेय और जिले के लेखपाल द्वारा मिल कर हमारे छोटे भाई ललन राय को पुलिस ने एक तरफा फैसला कर झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया और अन्य परिवार के 6 सदस्य के खिलाफ फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया और पुलिस द्वारा हमें परेशान किया जाने लगा । सुदामा राय द्वारा बताया गया कि हमने जिला अधिकारी को पत्र लिखा और नवीत परिवर्तन को करने से रोकने के लिए पत्र भी लिखा लेकिन उसके बावजूद जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया गया ।
रमेश राय ने कहा हमारे घर पर दबंगों द्वारा महिलाओं को गाली दी और इस पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई। ।अगर इस पर फैसला नहीं हुआ तो हम सब मुख्यमंत्री महोदय की सहायता लेंगे

86
1830 views

Comment