logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनकटा की सांगठनिक बैठक हुई सम्पन्न


बनकटा देवरिया। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक कमेटी,मंडल कमेटी और न्याय पंचायत कमेटी गठन के साथ ही बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए बनकटा ब्लॉक की सांगठनिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव के संयोजन तथा जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' जी की अध्यक्षता में तथा युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव, विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी अपने सांगठनिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर हमारा बूथ सबसे मज़बूत मिशन पर कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर संगठन को मजबूत कर दें तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी कर पुराने गौरव को स्थापित करेगी। जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बैठक में कार्यकर्ताओं के उल्लास को देखकर कहा कि कांग्रेसी खून और संघर्ष का जुनून ही पहचान है।
बैठक में भरतमणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन, ध्रुव प्रसाद आर्य,अमानत अंसारी, विनोद दूबे,जनार्दन वर्मा, राम नक्षत्र गोंड,गौरव नारायण यादव,कौलेसर गुप्ता,अवधकिशोर प्रसाद, मकबूल अहमद, रामाशीष यादव, सुरेन्द्र राजभर, नन्द लाल यादव,खुशी कुशवाहा,दिलीप यादव,विजय यादव, राजमंगल पटेल,गफूर अंसारी, कैलाश यादव, पंकज कुशवाहा,आलोक कुमार व मनोज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

128
5011 views

Comment