logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी न्यूज़

अमेठी के गूंगे मऊ गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टरेट पहुंचे और एसडीएम राम केवल को शिकायती पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अशोक सिंह और देवेंद्र सिंह के अनुसार, रिश्वत न देने पर अधिकारियों ने उन्हें परेशान करने की धमकी दी।

राजस्व ग्राम गूंगेमऊ परगना जगदीशपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में कुछ खातों में स्थित बाग को बिना सूचना दिए फर्जी तरीके से दूसरे लोगों को आवंटित कर दिया गया। इन बागों में करीब 100 वर्ष पुराने 6 महुआ, 1 नीम और 2 चिलबिल के पेड़ हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खाता संख्या 126 की गाटा संख्या 447 व 508 तथा खाता संख्या 128 की गाटा संख्या 509 व 510 को चक बाहर किया जाना जरूरी है। प्रार्थीगणों के आकार पत्र 5 व आकार 23 में इन बागों का विवरण दर्ज नहीं किया गया है।

काश्तकारों का कहना है कि अगर इन बाग के गाटों को चक बाहर नहीं किया गया तो उन्हें भारी नुकसान होगा। अभी तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकला है।

128
826 views

Comment