logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनकापुर नगर में जेई शत्रुघ्न सिंह की दबंगई से विघुत उपभोक्ता त्रस्त **

* विना सूचना के बकायेदारों से बसूली के दौरान दो घन्टे का समय न देकर काट देते है कनेक्शन **

** आये दिन उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज के साथ करते है बदसलूकी **

मनकापुर गोण्डा: : कस्बे में तैनात विद्युत विभाग के जेई की दबंगई से उपभोक्ता त्रस्त है।

नगर पंचायत मनकापुर के विद्युत विभाग में तैनात जेई शत्रुहन सिंह के द्वारा आये दिन विघुत उपभोक्ताओं के साथ गाली- गलौज, मार- पीट करने व बदसलूकी किये जाने की चर्चा पूरे नगर में है। विना सूचना के विजली विल बकायेदारों के घर विल बसूली के दौरान उपभोक्ताओं को विल जमा करने के लिए दो घन्टे का भी समय नही दिया जाता और कनेक्शन काट देते है। इनके कारनामे से नगर की जनता त्रस्त है।

जेई शत्रुधन सिंह द्वारा नगर के सम्मानित जन प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की जाती है। जिसमें विभागीय अधिकारी भी इन्हें बढ़ावा दे रहे है।

विजली न आने की दशा में जेई एंव एसडीओ भी उपभोक्ता का फोन नही उठाते है। जिससे उन्हे पूरी रात अन्धेरे में गुजारनी पड़ती है।

व्यापार मण्डल मनकापुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता( पन्नी लाल) और महामन्त्री अखण्ड प्रताप सिंह ने सयुक्स संयुक्त रूप से बताया कि जल्द ही इनकी शिकायत मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ से की जायेगी। जिससे नगर की जनता को सकून मिले।

96
2208 views

Comment